स्व. हाजी रियाजुउद्दीन अहमद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का कल होगा भव्य आगाज़

0
Advertisements
Advertisements

महुआडांड़: महुआडांड़ में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्व. हाजी रियाजुउद्दीन अहमद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन 23 मई शनिवार को सुबह 7:30 बजे स्थानीय आवासीय विद्यालय स्टेडियम मैदान में होगा।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह उपस्थित रहेंगे। टूर्नामेंट की जानकारी देते हुए युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आमिर सुहेल ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इस बार टूर्नामेंट को और भी भव्य एवं आकर्षक रूप दिया गया है।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई मजबूत टीमें हिस्सा लेंगी। सभी मैच 12-12 ओवर के खेेले जाएंगे तथा ICC के नियमों के अनुसार मुकाबले होंगे। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के लिए यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य किया गया है। साथ ही प्रत्येक टीम में अधिकतम तीन बाहरी खिलाड़ियों को ही खेलने की अनुमति दी गई है।टूर्नामेंट की विजेता टीम को ₹31 हजार एवं उपविजेता टीम को ₹21 हजार की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द मैच, बेस्ट कैच और बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जैसे विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे महुआडांड़ के खेल प्रेमियों का कहना है कि यह टूर्नामेंट क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच देने का बड़ा माध्यम बन चुका है। प्रतियोगिता को लेकर पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। आयोजकों ने सभी खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर टूर्नामेंट को सफल बनाने की अपील की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed