भीषण गर्मी से घटा भीम बराज का जलस्तर, कई गांवों में बढ़ी पानी संकट की चिंता

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पलामू : लगातार पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब जलस्रोतों पर भी दिखने लगा है। मोहम्मदगंज स्थित भीम बराज का जलस्तर पिछले चार दिनों में करीब 1.2 मीटर तक घट गया है। बढ़ती गर्मी और बांयी नहर में रिसाव के कारण पानी तेजी से कम हो रहा है, जिससे पलामू और गढ़वा के कई गांवों में जल संकट की आशंका बढ़ गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार बराज में पानी बचाने के लिए सभी 40 गेट बंद कर दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल भंडारण बनाए रखना बड़ी चुनौती बन गया है। वहीं बांयी नहर के मुख्य फाटक में छेद होने से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। विभागीय स्तर पर जलस्तर नियंत्रित करने की कोशिश जारी है.

स्थानीय लोगों ने समय रहते मरम्मत और निगरानी मजबूत करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में सिंचाई और पेयजल की समस्या गहरा सकती है। विभागीय कर्मियों ने भी नियमित निगरानी की जरूरत बताई है।

About The Author

See also  50 घंटे से महाजाम का कहर, 10 किमी लंबी वाहनों की कतार से लोग बेहाल

Thanks for your Feedback!

You may have missed