पानी भरने को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, 12 वर्षीय बच्ची घायल, गांव में तनाव

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

गढ़वा : चिनिया थाना क्षेत्र के मुख्यालय स्थित भुइयां टोला में सार्वजनिक चापाकल से पानी भरने को लेकर हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में 12 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, चांदनी कुमारी और पड़ोसियों के बीच पानी लेने के दौरान कहासुनी शुरू हुई थी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान बच्ची को गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही घायल हो गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत के कारण ऐसे विवाद अक्सर देखने को मिलते हैं। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

About The Author

See also  आईडीटीआर में स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत

Thanks for your Feedback!

You may have missed