ड्यूटी रूम में फंदे से मिली फिजियोथेरेपिस्ट की लाश, अस्पताल में मचा हड़कंप
Advertisements

बोकारो : सदर अस्पताल में कार्यरत एक फिजियोथेरेपिस्ट ने ड्यूटी रूम में फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मौके से कोई सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।
Advertisements

Advertisements

पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और मृतक के परिजनों व अस्पताल कर्मियों से पूछताछ की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।


