राजनगर CHC में मां-बच्चे की मौत से हड़कंप, टॉर्च की रोशनी में डिलीवरी पर डीसी सख्त

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

राजनगर (सरायकेला-खरसावां) : राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में प्रसव के दौरान एक महिला और नवजात की मौत के मामले ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त (डीसी) नितीश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जांच के दौरान यह सामने आया कि प्रसव के समय बिजली गुल होने के बाद मोबाइल टॉर्च की रोशनी में डिलीवरी कराई गई थी। इस पर डीसी ने सवाल किया कि अस्पताल में जनरेटर, सोलर और अन्य वैकल्पिक व्यवस्था होने के बावजूद ऐसी स्थिति क्यों बनी। उन्होंने पूरे मामले की विस्तृत जांच के निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीसी ने सभी संबंधित डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों की जांच करने को कहा है। प्रशासन ने मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।

About The Author

See also  झारखंड फ्रेम्स फेस्ट् 2026: UMU ने मनाया फोटोग्राफी, रचनात्मकता और दृश्य कहानी कहने का उत्सव

Thanks for your Feedback!

You may have missed