मुस्लिम और OBC महिलाओं को अलग कोटा देने की तैयारी, सपा का बड़ा ऐलान, सियासत गरमाई

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : महिला आरक्षण को लेकर देश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने ऐलान किया है कि वह संसद में प्राइवेट मेंबर बिल लाकर मुस्लिम और ओबीसी महिलाओं के लिए अलग से कोटा देने की मांग करेगी। पार्टी का कहना है कि मौजूदा महिला आरक्षण व्यवस्था में इन वर्गों की भागीदारी को लेकर स्पष्ट प्रावधान नहीं है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि 2023 में महिला आरक्षण कानून का विपक्ष ने समर्थन किया था, लेकिन सरकार ने इसका नोटिफिकेशन जारी करने में तीन साल का समय लिया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब 2011 की जनगणना के आधार पर ही आरक्षण लागू करना है, तो फिर नया ढांचा लाने की जरूरत क्यों पड़ी।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मौजूदा कानून की सबसे बड़ी कमी यही है कि इसमें ओबीसी और मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग से प्रतिनिधित्व का प्रावधान नहीं है। इसी कमी को दूर करने के लिए सपा संसद में बिल लाने की तैयारी कर रही है, जिससे इन वर्गों को महिला आरक्षण के भीतर अलग हिस्सेदारी मिल सके.

See also  बाबा धाम में टूटा पवित्र धागा, लेने को उमड़ी भीड़, मंदिर परिसर में मची अफरा-तफरी

Thanks for your Feedback!

You may have missed