बाबा धाम में टूटा पवित्र धागा, लेने को उमड़ी भीड़, मंदिर परिसर में मची अफरा-तफरी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

देवघर : बाबा बैद्यनाथ धाम में एक धार्मिक परंपरा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंदिर से जुड़ा पवित्र गाठबंधन धागा टूट गया। जैसे ही यह धागा अलग हुआ, उसे पाने और अपने पास रखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे मंदिर परिसर में धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया जाता है कि यह धागा बाबा बैद्यनाथ और माता पार्वती मंदिर के बीच की परंपरागत कड़ी का प्रतीक माना जाता है। इसके टूटते ही श्रद्धालु इसे प्रसाद और आस्था का प्रतीक मानकर लेने के लिए आगे बढ़ने लगे। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण वहां कुछ देर के लिए अव्यवस्था और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मौके पर मौजूद मंदिर प्रबंधन और सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित किया। घटना के बाद व्यवस्था को सामान्य किया गया, लेकिन इस दौरान मंदिर परिसर में भारी भीड़ और श्रद्धालुओं की उत्सुकता साफ देखने को मिली।

See also  घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला से चेन छीनकर फरार हुए बदमाश, इलाके में दहशत

Thanks for your Feedback!

You may have missed