एक ही दिन में 3 लड़कियां लापता, एक मिली… बाकी दो का सुराग नहीं, इलाके में सनसनी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र में एक ही दिन तीन युवतियों के लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। तीनों अलग-अलग गांवों से सामान्य रूप से घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस ने तीनों मामलों में अलग-अलग जांच शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पूछताछ के दौरान एक युवती का सुराग मिल गया और उसे सुरक्षित बरामद कर लिया गया है, जबकि बाकी दो लड़कियों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।

पुलिस का कहना है कि दोनों युवतियों की तलाश लगातार जारी है और जल्द ही उन्हें बरामद कर लिया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों में चिंता बढ़ गई है और पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।

About The Author

See also  एसआइआर ड्यूटी के दौरान शिक्षक की मौत, अत्यधिक कार्यभार और अव्यवस्था का आरोप

Thanks for your Feedback!

You may have missed