सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने की छूट, नए आदेश से बढ़ी राहत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पटना : बिहार सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा राहत भरा फैसला दिया है। नए आदेश के तहत अब सरकारी कर्मचारी नौकरी में रहते हुए भी प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे। इस निर्णय के बाद कर्मचारियों के करियर विकास के अवसरों को लेकर लंबे समय से चल रही असमंजस की स्थिति खत्म हो गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हस्तक्षेप के बाद यह फैसला लिया गया है। इससे पहले जारी एक आदेश में कर्मचारियों पर परीक्षा में शामिल होने को लेकर कई तरह की पाबंदियां लगाई गई थीं, जिससे कर्मचारियों में असंतोष देखा जा रहा था। लेकिन अब उस आदेश को वापस लेते हुए नई व्यवस्था लागू कर दी गई है।

नए नियम के बाद अब राज्य के सरकारी कर्मियों को अपने विभाग में काम करते हुए भी प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने का अवसर मिलेगा। सरकार के इस फैसले को कर्मचारी हित में बड़ा कदम माना जा रहा है और इससे हजारों कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।

About The Author

See also  नीट पेपर लीक के विरोध में बिहार बंद, छात्रों का प्रदर्शन तेज, पूरे राज्य में हाई अलर्ट

Thanks for your Feedback!

You may have missed