एक कॉल पर 4 घंटे में मिलेगा ब्लड, 90 दिनों में राज्यभर में व्यवस्था लागू करने का लक्ष्य

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड में जरूरतमंद मरीजों को समय पर और सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार नई व्यवस्था शुरू करने जा रही है। इसके तहत एक कॉल पर 4 घंटे के भीतर मरीज तक ब्लड पहुंचाने की योजना है। इस व्यवस्था को अगले 90 दिनों (3 महीने) के भीतर पूरे राज्य में प्रभावी करने का लक्ष्य रखा गया है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग और एमएस साइंस (MS Science) कंपनी के बीच इसे लेकर एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, अपर सचिव शशि प्रकाश सिंह और एनएचएम के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा मौजूद रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के अनुसार, राज्य में ब्लड की आपूर्ति की निगरानी और संचालन के लिए रांची में हाई-टेक सेंट्रलाइज्ड कमांड सेंटर स्थापित किया जाएगा। मरीजों के लिए जल्द एक टोल-फ्री नंबर भी जारी होगा, जिस पर कॉल कर ब्लड की मांग दर्ज कराई जा सकेगी। ब्लड कलेक्शन, मानक जांच, स्टोरेज, रखरखाव और संबंधित अस्पताल तक सुरक्षित डिलीवरी की जिम्मेदारी एमएस साइंस की होगी। मंत्री ने निर्देश दिया है कि मानक जांच के बिना किसी मरीज को रक्त जारी नहीं किया जाए।

एनएचएम के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने बताया कि कंपनी स्वयं रक्तदान शिविर आयोजित करने के साथ मैनपावर की व्यवस्था करेगी और सरकार प्रति यूनिट रक्त के आधार पर कंपनी को भुगतान करेगी। अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के मुताबिक, ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लड कलेक्शन बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें NCC, NSS, पुलिस बल और निजी सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा। रक्तदान शिविरों में रक्तदाताओं के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था भी एजेंसी करेगी।

About The Author

You may have missed