अलमारी में बल्ब लगाते समय करंट की चपेट में आए बढ़ई, अस्पताल में मौत

Advertisements

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु बी ब्लॉक में मंगलवार को करंट की चपेट में आने से 36 वर्षीय बढ़ई सुरेश पटेल की मौत हो गई। पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, सुरेश अपने घर में अलमारी में बल्ब लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक वह प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गए और गंभीर हालत में जमीन पर गिर पड़े।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

परिजन सुरेश पटेल को तत्काल इलाज के लिए टीएमएच लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके दो छोटे बच्चे हैं। अचानक हुई इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

घटना की सूचना मिलने के बाद सिदगोड़ा थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह दुर्घटनावश हुई मौत का मामला प्रतीत हो रहा है। परिजनों की ओर से फिलहाल किसी व्यक्ति के खिलाफ कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

About The Author

See also  दिवाली-छठ पर राहत: नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग, स्पेशल ट्रेनों में सीटें उपलब्ध

You may have missed