नशा तस्करी पर सख्ती का प्लान, छापेमारी और निगरानी बढ़ाने का निर्देश

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जिला नारकोटिक्स समन्वय समिति (एनकॉर्ड) की बैठक में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार को रोकने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर आयोजित इस बैठक में अधिकारियों को ड्रग तस्करी, भंडारण और बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा गया। साथ ही पुलिस और उत्पाद विभाग को मिलकर अभियान चलाने तथा सूचना तंत्र को मजबूत करने का निर्देश दिया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बैठक में बागबेड़ा, जुगसलाई और बर्मामाइंस जैसे संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने, लगातार छापेमारी चलाने और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया गया। युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूल और कॉलेज स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने तथा नशामुक्ति और पुनर्वास सेवाओं को सक्रिय रखने की बात कही गई.

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि नशीले पदार्थों के सेवन, तस्करी या बिक्री से जुड़ी किसी भी जानकारी तुरंत साझा करें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। इसके लिए टोल फ्री नंबर 112 और पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 0657-2431028 जारी किया गया है।

See also  भीषण गर्मी का कहर, मरीजों में 50% उछाल से बढ़ी चिंता

Thanks for your Feedback!

You may have missed