भीषण गर्मी का कहर, मरीजों में 50% उछाल से बढ़ी चिंता

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : नगर निगम क्षेत्र में तेज गर्मी और पछुआ हवा के कारण हालात बिगड़ गए हैं। भीषण गर्मी का असर सीधे लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है और जनजीवन प्रभावित हो गया है। गंगोत्री हेल्थ केयर के डॉ. जेएन दास के मुताबिक, सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में करीब 50% बढ़ गई है। अधिकतर लोग तेज धूप के कारण बीमार पड़ रहे हैं, जिनमें बुखार, बदन दर्द, सुस्ती और डायरिया की शिकायतें सामने आ रही हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि लू के कारण शरीर में पानी की कमी, उल्टी, तेज बुखार, सिरदर्द, चक्कर और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही त्वचा संबंधी दिक्कतें और हृदय रोग का खतरा भी बढ़ गया है। बचाव के लिए ओआरएस, छाछ, नींबू पानी, कच्चे आम का शर्बत, लस्सी, तरबूज, खरबूज, खीरा और ककड़ी जैसे तरल पदार्थ लेने की सलाह दी गई है, जबकि कोल्ड ड्रिंक, तला-भुना और बासी भोजन से दूर रहने को कहा गया है।

About The Author

See also  73.36 लाख की लागत से ट्रेनों के कोच होंगे अपग्रेड, यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा बढ़ेगी

Thanks for your Feedback!

You may have missed