जलजमाव से राहत की पहल, 5 लाख की नाली योजना का शिलान्यास

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 स्थित सालडीह बस्ती में लंबे समय से बनी जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए नई पहल की गई है। रविवार को करीब 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाली ह्यूम पाइप नाली निर्माण योजना का शिलान्यास किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कार्यक्रम में मेयर संजय सरदार, डिप्टी मेयर अंकुर सिंह और वार्ड पार्षद शांतनु घोष मौजूद रहे। पार्षद ने बताया कि यह जनहित की योजना काफी समय से लंबित थी, जिसे अब शुरू किया गया है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि नाली निर्माण कार्य अगले एक महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इससे बस्ती के लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। इस मौके पर गणेश कालिंदी, सपन दास, विष्णु गोराई, राजीव, बप्पी राय, संजय गुप्ता, निरंजन मछुआ, सदैव आदित्य देव और बिरजू महतो सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।

See also  एसबीयू में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर कार्यक्रम, फ्लोरेंस नाइटिंगेल को दी श्रद्धांजलि

Thanks for your Feedback!

You may have missed