मेले में दोस्त ने ही दोस्त को मारी गोली, जबड़े में लगी बुलेट से मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार


साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के काटरगंज में चल रहे लक्ष्मी नारायण यज्ञ मेले में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक को उसके ही दोस्त ने गोली मार दी। गोली युवक के जबड़े में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

घटना के तुरंत बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया है कि वारदात के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
घटना के बाद मेले में मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया और काफी देर तक स्थिति तनावपूर्ण रही। पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की आगे की जांच जारी है।


