झुग्गी बस्ती में भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, धुएं का गुबार दूर तक फैला

0
Advertisements

लखनऊ : विकास नगर क्षेत्र के झुग्गी इलाके में बुधवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में कई झोपड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। इस दौरान कई गैस सिलेंडर फटने से स्थिति और गंभीर हो गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग और धुएं का गुबार इतना ज्यादा था कि दूर-दूर तक दिखाई दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई। राहत और बचाव कार्य जारी रहा, जबकि स्थानीय लोग अपने सामान को बचाने के लिए भागते नजर आए। अभी तक किसी बड़े जानमाल के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और प्रशासन की टीम मौके पर हालात पर नजर बनाए हुए है।

About The Author

See also  राज्यसभा उपचुनाव से पहले BJP में शामिल हुईं कोयल मल्लिक, पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Thanks for your Feedback!

You may have missed