चुनाव से पहले बुलेटप्रूफ वाहनों के साथ रूट मार्च, सुरक्षा व्यवस्था देखकर लोगों में उत्सुकता, कड़ा पहरा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में आगामी चुनाव को देखते हुए भवानीपुर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। इसी क्रम में जम्मू-कश्मीर से मंगाए गए बुलेटप्रूफ वाहनों के साथ पुलिस और केंद्रीय बलों ने रूट मार्च किया। इस दौरान इलाके में सुरक्षा बलों की मौजूदगी बढ़ा दी गई और पूरे क्षेत्र में गश्त तेज कर दी गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

रूट मार्च भवानीपुर थाना क्षेत्र से शुरू होकर विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरा। सुरक्षा व्यवस्था की इस विशेष पहल को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों में उत्सुकता का माहौल देखा गया। चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि मतदान के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए यह वाहन तैनात किए जाएंगे।

अधिकारियों के अनुसार, इन बुलेटप्रूफ वाहनों का उपयोग भीड़ नियंत्रण, वीआईपी सुरक्षा और किसी भी हिंसक स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए किया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से शांतिपूर्ण मतदान की अपील भी की है।

See also  झाड़ू-पोछा से मंत्री पद तक का सफर, कलिता माझी ने रचा इतिहास

Thanks for your Feedback!

You may have missed