बुजुर्गों को मिलेगा रोजगार का नया सहारा, ‘जीवन ज्योति’ की बड़ी पहल

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सामाजिक संस्था ‘जीवन ज्योति’ ने एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। संस्था जल्द ही एक नई कार्ययोजना शुरू करने जा रही है, जिसके तहत बुजुर्गों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। इस योजना को लेकर मानगो डिमना रोड स्थित अविनाश नगर में संस्था के उपाध्यक्ष महेश चौबे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बैठक में संस्थापक महासचिव मनोज मिश्रा ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। योजना के तहत पहले चरण में शहर के औद्योगिक प्रतिष्ठानों, व्यावसायिक केंद्रों और सरकारी संस्थानों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने की मांग की जाएगी।

दूसरे चरण में संस्था स्वयं पार्ट-टाइम कार्यों की व्यवस्था करेगी, जिससे इच्छुक बुजुर्ग अपनी क्षमता के अनुसार काम कर सकें। संस्था ने ऐसे सभी वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क करने की अपील की है, जो शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम हैं और इस पहल से जुड़ना चाहते हैं। इस योजना को बुजुर्गों के सम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

See also  पेपर लीक कांड में बड़ा एक्शन, मास्टरमाइंड समेत आरोपी रिमांड पर, जांच में होंगे कई चौंकाने वाले खुलासे

Thanks for your Feedback!

You may have missed