जमीन विवाद में बवाल, रैयतदारों ने जेसीबी चलाकर तोड़ी दीवार, कब्जे को लेकर टकराव

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पोटका : थाना क्षेत्र के नुआग्राम स्थित साईं नगर फेज-3 में जमीन भुगतान को लेकर रविवार को बड़ा विवाद सामने आया, जहां आक्रोशित रैयतदारों ने जेसीबी मशीन चलाकर बाउंड्री वॉल को तोड़ दिया और जमीन पर दोबारा कब्जा कर लिया। घटना के दौरान इलाके में तनाव का माहौल बन गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस भी हुई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

रैयतदारों बिश्वाजीत और दिलीप मंडल ने आरोप लगाया कि करीब 7 बीघा जमीन चार हिस्सों में बंटनी थी, लेकिन छह साल पहले कोरोना काल के दौरान अकीन चंद्र मंडल ने कथित रूप से धोखाधड़ी करते हुए पूरी जमीन 62 लोगों के नाम रजिस्ट्री कर दी। उनका कहना है कि बिल्डर रणवीर सिंह के साथ हुए समझौते के तहत उन्हें पूरा भुगतान नहीं मिला और अब तक केवल 40 लाख रुपये ही दिए गए हैं।

वहीं दूसरी ओर बिल्डर रणवीर सिंह ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि जमीन मालिक अकीन चंद्र को 75 लाख रुपये और अन्य हिस्सेदारों को 40 लाख रुपये का पूरा भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के की गई तोड़फोड़ को गैर-कानूनी करार दिया। इस विवाद ने क्षेत्र में जमीन लेनदेन और बिल्डर-रैयतदार संबंधों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed