महिला समिति गठन से सेवा कार्यों को नई रफ्तार, सुनीता जायसवाल बनी अध्यक्ष

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : वनवासी कल्याण केंद्र, झारखंड की जमशेदपुर महानगर समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में आयोजित की गई, जिसमें जनजातीय समाज के विकास और सेवा कार्यों को गति देने के उद्देश्य से ‘महानगर महिला समिति’ का गठन किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस नई समिति में सुनीता जायसवाल को अध्यक्ष, अंजू मुंडा को उपाध्यक्ष, प्रतिभा रानी मिश्रा को सचिव तथा विनीता शाह, सविता सिंह और डॉ. पुष्कर वाला को संरक्षक बनाया गया है। बैठक के दौरान संगठन के उत्तर मध्य क्षेत्र के मंत्री प्रफुल्ल आकांत ने आगामी 24 मई को दिल्ली के लाल किले में आयोजित होने वाले ‘जनजाति सांस्कृतिक समागम’ की जानकारी दी और उसके महत्व पर प्रकाश डाला।

इसके साथ ही ‘सेवा पत्र योजना’ का भी शुभारंभ किया गया, जिसका उद्देश्य समाज के सर्वांगीण विकास के लिए संसाधन जुटाना है। समिति के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक योगदान देने की अपील की और जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपरा और अस्मिता को सहेजने पर जोर दिया।

About The Author

See also  15 अगस्त तक करा लें LPG e-KYC, नहीं तो गैस सेवा हो सकती है प्रभावित

Thanks for your Feedback!

You may have missed