भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े की आशंका पर बड़ा एक्शन, 160 युवक हिरासत में, इलाके में हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड में चल रही उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के बीच तमाड़ पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए 160 युवकों को हिरासत में लिया है। ये सभी युवक परीक्षा देने के लिए इलाके में ठहरे हुए थे और पुलिस को इनके व्यवहार व गतिविधियों पर संदेह हुआ था। इसके बाद थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर सभी को पकड़कर थाने लाया गया, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस को आशंका थी कि भर्ती परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी, नकल या फर्जीवाड़े की साजिश रची जा रही है। इसी इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन युवकों का किसी संगठित गिरोह या पेपर लीक नेटवर्क से कोई संबंध है या नहीं।

फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि मामला नकल, पेपर लीक या अन्य किसी अनियमितता से जुड़ा है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और भर्ती परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

See also  महुआडांड़ में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, धवई टोली में छापेमारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed