दुर्गम इलाकों में दवाइयों की डिलीवरी… ड्रोन से बदलेगा स्वास्थ्य सिस्टम, सरकार की नई पहल


नई दिल्ली : आंध्र प्रदेश सरकार ने दूरदराज और आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एक नई तकनीकी पहल शुरू की है। इसके तहत अब आवश्यक दवाइयों और मेडिकल सामग्री की डिलीवरी ड्रोन के जरिए की जाएगी।

इस योजना का उद्देश्य ऐसे इलाकों तक समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है, जहां सड़क मार्ग से पहुंचना मुश्किल होता है या इसमें काफी समय लगता है। ड्रोन की मदद से दवाइयों को तेजी से और सुरक्षित तरीके से भेजा जाएगा, जिससे आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत राहत मिल सकेगी।
सरकार का मानना है कि इस तकनीक के उपयोग से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय पर इलाज उपलब्ध हो सकेगा। इस पहल को स्वास्थ्य व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है.


