संगीत जगत को बड़ा झटका, स्वर कोकिला का निधन, देशभर में शोक

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

मुंबई : भारतीय संगीत जगत को एक गहरा आघात लगा है, जहां महान पार्श्व गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशीष शेलार ने आधिकारिक रूप से की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

करीब सात दशकों तक अपने मधुर और बहुमुखी गायन से लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाली इस दिग्गज कलाकार ने भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने हिंदी, मराठी, बंगाली सहित कई भाषाओं में हजारों गीत गाए और अपनी अनूठी आवाज से पीढ़ियों को प्रभावित किया।

उनके निधन को भारतीय संगीत के एक स्वर्णिम युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है। सरकार ने उनके सम्मान में राजकीय अंतिम संस्कार का निर्णय लिया है, जो मुंबई के शिवाजी पार्क में शाम 4 बजे आयोजित किया जाएगा। देशभर में उनके प्रशंसकों और कलाकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

About The Author

See also  एयरपोर्ट निर्माण की कवायद तेज, डीएम ने जमीन तलाशने के लिए संभावित स्थलों का लिया जायजा

Thanks for your Feedback!

You may have missed