2028 से पेट्रोल वाहनों पर बड़ा बैन! सरकार का नया EV प्लान, लोगों में हलचल

0
Advertisements

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार की नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी 2.0 के ड्राफ्ट में 2028 से बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया गया है। इसके तहत 1 अप्रैल 2028 से पेट्रोल से चलने वाले दोपहिया वाहनों (बाइक और स्कूटर) के नए रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाने की योजना है। यानी वित्त वर्ष 2028-29 से राजधानी में केवल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ही रजिस्टर किए जा सकेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

सरकार का यह कदम प्रदूषण कम करने और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के मकसद से उठाया जा रहा है। मौजूदा समय में दिल्ली में बड़ी संख्या में पेट्रोल दोपहिया वाहन हैं, जो कुल वाहनों का बड़ा हिस्सा बनाते हैं। नई नीति के जरिए इस हिस्से को धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक में बदलने की तैयारी है।

ड्राफ्ट पॉलिसी में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कई प्रोत्साहन भी प्रस्तावित किए गए हैं, जिसमें टैक्स छूट और अन्य लाभ शामिल हैं। साथ ही सरकार ने इस प्रस्ताव पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव भी मांगे हैं, जिससे अंतिम नीति तैयार की जा सके।

About The Author

See also  सारा अरफीन ने दिखाई अपने खूबसूरत घर की झलक, इगुआना और सिनेमा रूम ने खींचा ध्यान

Thanks for your Feedback!

You may have missed