बिहार की आर्थिक स्थिति पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा… शराबबंदी हटने की जताई आशंका, सरकार पर गंभीर आरोप


पटना : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार की मौजूदा आर्थिक स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि राज्य सरकार गंभीर आर्थिक संकट की ओर बढ़ रही है और आने वाले कुछ महीनों में हालात और बिगड़ सकते हैं।

प्रशांत किशोर ने कहा कि सरकार की वित्तीय स्थिति कमजोर हो रही है और विकास कार्यों पर इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई योजनाओं और भुगतानों में देरी हो रही है, जिससे पंचायत स्तर पर कामकाज प्रभावित हो रहा है।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी आशंका जताई कि यदि यही स्थिति बनी रही तो बिहार में शराबबंदी नीति को लेकर भी बदलाव देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि आर्थिक दबाव के कारण सरकार इस नीति पर पुनर्विचार कर सकती है, हालांकि उन्होंने इसके पीछे कई राजनीतिक और आर्थिक कारण भी बताए।


