ट्रांसपोर्ट गोदाम में पुलिस का बड़ा छापा, हजारों नशीली कफ सिरप बोतलें बरामद


जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में अवैध नशीली दवाओं के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रांसपोर्ट गोदाम से भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में नया बाजार (बोरापट्टी) स्थित ‘बोलबम ट्रांसपोर्ट’ में छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान गोदाम से 20 पेटियों में छिपाकर रखी गई कुल 4,796 बोतल ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद हुई, जिसमें कोडीन फॉस्फेट जैसे नशीले तत्व पाए जाते हैं। इन दवाओं का इस्तेमाल नशे के रूप में किया जाता है। बरामद खेप की बाजार कीमत करीब 9.66 लाख रुपये बताई गई है।
मौके से ट्रांसपोर्ट संचालक शशिकांत मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर यह जांच शुरू कर दी है कि यह अवैध खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन शामिल हैं।


