रेलवे फाटक जाम से राहत की तैयारी, ओवरब्रिज निर्माण के लिए जमीन मापी शुरू

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : परसुडीह-मकदमपुर रेलवे फाटक पर लगने वाले भीषण जाम से निजात दिलाने के लिए प्रस्तावित रेल ओवरब्रिज (ROB) परियोजना ने रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार को रेलवे और राज्य सरकार की संयुक्त तकनीकी टीम ने मौके का निरीक्षण कर जमीन की विस्तृत मापी शुरू की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

प्रस्तावित योजना के अनुसार, ओवरब्रिज गोलपहाड़ी काली मंदिर से शुरू होकर परसुडीह मुख्य मार्ग पर फाइव स्टार काली पूजा कमेटी तक बनाया जाएगा। टीम ने सड़क की चौड़ाई, ट्रैफिक दबाव और प्रभावित होने वाले मकानों-दुकानों का आकलन किया।

अधिकारियों ने संभावित मुआवजे के लिए डेटा संग्रह शुरू कर दिया है और जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। रिपोर्ट मंजूर होने के बाद भू-अर्जन और मुआवजा प्रक्रिया शुरू होगी, जिससे लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या का स्थायी समाधान मिल सकेगा।

See also  कोच्चि में केरल ब्लास्टर्स बनाम जमशेदपुर एफसी मुकाबला, कड़ी टक्कर में भिड़ंत का रोमांच

Thanks for your Feedback!

You may have missed