सब-स्टेशन में मिला धमकी भरा पत्र और कारतूस, इलाके में दहशत, जांच शुरू

0
Advertisements

रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित एक विद्युत सब-स्टेशन में संदिग्ध लिफाफा और कारतूस मिलने से गुरुवार सुबह सनसनी फैल गई। लिफाफे पर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का नाम और “लाल सलाम” जैसे शब्द लिखे हुए थे, जिससे घटना को लेकर दहशत का माहौल बन गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

ड्यूटी पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने संदिग्ध वस्तु देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया और लिफाफा व कारतूस को जब्त कर लिया।

फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि यह मामला किसी उग्रवादी संगठन की साजिश है या फिर किसी शरारती तत्व द्वारा फैलाया गया डर। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

About The Author

See also  लैंडमाइन विस्फोट से वाहनों की सुरक्षा के लिए एनएमएल ने विकसित की स्वदेशी आर्मर स्टील प्लेट

Thanks for your Feedback!

You may have missed