फर्जी ऐप में मुनाफा दिखाकर जाल बिछाया, MBA छात्र से 91 लाख की ठगी—खुलासा

0
Advertisements
Advertisements

नोएडा : साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक MBA छात्र को फर्जी निवेश ऐप के जरिए करीब 91 लाख रुपये का चूना लगा दिया गया। ठगों ने पहले ऐप में अच्छा मुनाफा दिखाकर उसका भरोसा जीता और फिर उसे लगातार ज्यादा रकम निवेश करने के लिए प्रेरित किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के मुताबिक छात्र को मोबाइल पर एक लिंक भेजकर ऐप डाउनलोड कराया गया और खुद को नामी कंपनी का प्रतिनिधि बताकर संपर्क किया गया। शुरुआत में 50 हजार रुपये निवेश कराए गए, जिस पर मुनाफा दिखाया गया। इसके बाद 5 मार्च से 12 मार्च के बीच उसने किस्तों में करीब 91.5 लाख रुपये निवेश कर दिए। जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो उससे ‘कैपिटल गेन टैक्स’ के नाम पर 5.75 लाख रुपये और मांगे गए, जिससे उसे ठगी का एहसास हुआ।

पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब उन खातों और गिरोह के नेटवर्क की जांच कर रही है, जिनके जरिए रकम ट्रांसफर कराई गई। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या ज्यादा मुनाफे के लालच में आने से पहले पूरी जांच जरूर करें।

See also  Form-6 को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हलचल, नई वोटर लिस्ट पर उठे सवाल, सुनवाई में अहम टिप्पणी

Thanks for your Feedback!

You may have missed