दिल्ली में शुरू हुआ सबसे बड़ा EV चार्जिंग हब, 30 मिनट में 80% चार्ज—बड़ी सुविधा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर सबसे बड़ा फास्ट EV चार्जिंग हब शुरू किया गया है। इस सुविधा को NCRTC ने दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर स्थापित किया है, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस चार्जिंग स्टेशन पर 480 किलोवाट क्षमता वाली 10 हाई-वोल्टेज यूनिट लगाई गई हैं, जो एक साथ 10 वाहनों को चार्ज कर सकती हैं। खास बात यह है कि यहां वाहन को करीब 30 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है और भारी कमर्शियल वाहनों के लिए भी अलग सुविधा दी गई है।

पूरी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ‘ElectreeFi’ मोबाइल ऐप के जरिए स्लॉट बुकिंग, रियल-टाइम मॉनिटरिंग और डिजिटल पेमेंट की सुविधा दी गई है। यह पहल स्वच्छ ऊर्जा और प्रदूषण कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है, जिससे एनसीआर में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा।

About The Author

See also  सावन की सोमवारी पर मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 12 घायल

Thanks for your Feedback!

You may have missed