टाटानगर से चलने वाली ट्रेनों में बड़ा बदलाव, अब मिलेंगी तेज और सुरक्षित LHB कोच

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को बढ़ाने के लिए टाटानगर और राउरकेला से चलने वाली प्रमुख ट्रेनों को आधुनिक LHB कोच में बदलने का निर्णय लिया है। गार्डन रीच मुख्यालय से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, इन कोचों के इस्तेमाल से ट्रेनें 130 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ सकेंगी, जिससे सफर तेज और आरामदायक होगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

LHB कोच में एंटी-क्लाइम्बिंग सिस्टम और बेहतर सस्पेंशन जैसी उन्नत सुरक्षा सुविधाएं दी गई हैं, जो दुर्घटनाओं के प्रभाव को कम करती हैं। इसके साथ ही HOG तकनीक वाली इंजन व्यवस्था से पूरे ट्रेन को ऊर्जा की आपूर्ति होगी, जिससे संचालन अधिक किफायती और पर्यावरण के अनुकूल बनेगा।

इन कोचों में बदलाव की प्रक्रिया मार्च 2026 के अंत से चरणबद्ध तरीके से शुरू होगी। राउरकेला–गुनुपुर एक्सप्रेस (25 मार्च), टाटानगर–जयनगर और टाटानगर–थावे एक्सप्रेस (27 मार्च), टाटानगर–कटिहार एक्सप्रेस (29 मार्च) और टाटानगर–गोड्डा एक्सप्रेस (30 मार्च) में LHB कोच लगाए जाएंगे। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपने टिकट की जानकारी जांच लें, क्योंकि नई व्यवस्था में सीट और बर्थ में बदलाव हो सकता है।

See also  जलजमाव से राहत की पहल, 5 लाख की नाली योजना का शिलान्यास

Thanks for your Feedback!

You may have missed