पानी कनेक्शन काटने पहुंचे कर्मियों पर मारपीट का आरोप, बस्ती में हंगामा और दहशत

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बर्मामाइंस के सिद्धू-कानू बस्ती में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब टाटा स्टील यूआईएसएल की टीम पानी का कनेक्शन काटने पहुंची। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद माहौल अचानक बिगड़ गया और मौके पर हंगामे की स्थिति पैदा हो गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया जा रहा है कि कंपनी के अधिकारी तीन गाड़ियों में मौके पर पहुंचे थे। विरोध के दौरान कथित तौर पर हाथापाई हुई, जिसमें महिलाओं, बच्चों और किन्नर समुदाय के लोग घायल हो गए। कुछ लोगों को अंदरूनी चोट लगने की भी बात सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

बस्तीवासियों का कहना है कि यहां करीब 150 घर हैं और लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है। उनका आरोप है कि पहले वैध कनेक्शन देने के बजाय पानी काटने की कार्रवाई की जा रही है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Advertisements
See also  कैरव गांधी अपहरण कांड: आरोपी शाद आलम की जमानत याचिका ADJ-3 कोर्ट में ट्रांसफर, केस डायरी तलब

Thanks for your Feedback!

You may have missed