NEET छात्रा मौत मामले में FSL रिपोर्ट के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन

0
Advertisements
Advertisements

बिहार : बिहार की राजधानी पटना में NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म और बाद में उसकी मौत के मामले में बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. FSL रिपोर्ट सामने आने के बाद पटना पुलिस ने लापरवाही बरतने के आरोप में दो पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.निलंबित किए गए अधिकारियों में कदमकुआं थाने के अपर थानाध्यक्ष अवर निरीक्षक हेमंत झा और चित्रगुप्तनगर थाने की थानाध्यक्ष अवर निरीक्षक रोशनी कुमारी शामिल हैं. दोनों पर आरोप है कि सूचना मिलने के बावजूद उन्होंने समय पर उचित कार्रवाई नहीं की, जिससे शुरुआती जांच प्रभावित हुई.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, सूचना संकलन और ससमय कार्रवाई में विफलता सामने आई है. इसी वजह से मामले की शुरुआती दिशा स्पष्ट नहीं हो पाई और जांच में देरी हुई. FSL रिपोर्ट आने के बाद जब तथ्यों की समीक्षा की गई, तो जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़े हुए.जांच के दौरान पुलिसिया लापरवाही भी उजागर हुई है. कदमकुआं के अपर थानाध्यक्ष हेमंत झा और चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष रोशनी कुमारी पर आसूचना संकलन तथा समय पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा. इसे गंभीरता से लेते हुए दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई विभागीय अनुशासन बनाए रखने के लिए की गई है.छात्रा के परिजन पूर्ण न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं और मामले को साजिश बताते हुए गहन जांच की अपील कर रहे हैं. यह मामला पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया है, जहां छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं. पटना पुलिस का दावा है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों और डीएनए जांच के आधार पर जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी.चित्रगुप्तनगर थाना कांड संख्या 14/26 के इस मामले में सभी की नजरें FSL की डीएनए रिपोर्ट और AIIMS की अंतिम मेडिकल रिपोर्ट पर टिकी हैं. ये रिपोर्टें जांच की दिशा तय करेंगी और दोषियों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले को पूरी निष्पक्षता से सुलझाया जाएगा.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed