एमजीएम अस्पताल में परिजनों और होमगार्ड जवानों के बीच मारपीट, पास मांगने पर बढ़ा विवाद

Oplus_16908288

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में शनिवार को मरीज के परिजनों और सुरक्षा में तैनात होमगार्ड जवानों के बीच तीखी बहस के बाद मारपीट हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी और हंगामे की स्थिति बनी रही। पीड़ित परिजनों ने आरोप लगाया कि आठ से दस होमगार्ड जवानों ने बार-बार आने-जाने का कारण पूछते हुए उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

परिजनों के अनुसार, अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था के तहत लागू पास सिस्टम के नाम पर उनसे पास मांगा गया था। उनका आरोप है कि पास दिखाने के बजाय परिजन के उलझने की बात कहकर जवानों ने बदसलूकी की और बाद में मारपीट शुरू कर दी। परिजनों ने यह भी दावा किया कि कुछ जवानों ने नेम प्लेट नहीं लगा रखी थी और घटना का वीडियो बना रहे एक प्रत्यक्षदर्शी का मोबाइल छीनकर फुटेज डिलीट कर दिया गया।

वहीं, होमगार्ड जवानों ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए परिजनों से पास मांगा गया था, लेकिन पास दिखाने के बजाय उनके साथ विवाद और बदसलूकी की गई। इसी दौरान मामला बढ़ गया। सूचना मिलने पर भाजपा नेता गुंजन यादव मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन के समक्ष घटना का विरोध दर्ज कराया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल, डीएसपी दयानंद कुमार और एमजीएम थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटनास्थल से एक टूटी हुई लाठी जब्त की है और घायलों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। अधिकारियों के अनुसार लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, मेडिकल रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

You may have missed