आईडीटीआर के छात्रों ने आदित्यपुर में चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों को स्वच्छता अपनाने का दिया संदेश

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 30 जुलाई से 13 अगस्त तक चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को इंडो डैनिश टूल रूम (आईडीटीआर), जमशेदपुर के छात्र-छात्राओं ने आदित्यपुर क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान छात्रों ने सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों और कामगारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अभियान के दौरान आईडीटीआर के छात्रों ने लोगों से अपने घरों, कार्यस्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि स्वच्छ वातावरण न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि अनेक संक्रामक बीमारियों से भी सुरक्षा प्रदान करता है।

इस अवसर पर आईडीटीआर के जीएम रवीन्द्र कुमार ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ आसपास के पर्यावरण, कार्यस्थल, स्कूल और कॉलेज की साफ-सफाई भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की पहचान है और प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह इस अभियान से जुड़कर स्वच्छ भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाए।

उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे स्वयं स्वच्छता का पालन करने के साथ-साथ अधिक से अधिक लोगों को भी इस जनजागरूकता अभियान से जोड़ें।

कार्यक्रम का नेतृत्व आईडीटीआर के एडमिन एसोसिएट सह मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई से 13 अगस्त तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि स्वच्छता केवल एक अभियान तक सीमित न रहकर लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बन सके।

इस अवसर पर आईडीटीआर के अधिकारी ओ.पी. पांडेय, बबलू पाल, हिमांशु शेखर, अमित कुमार, प्रवीन कुमार, उमेश रजक सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाया।

See also  उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, बैंकिंग सेवाओं, ऋण वितरण एवं वित्तीय समावेशन की हुई समीक्षा, सम्बन्धित पदाधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

 

About The Author

You may have missed