अपर्णा यादव से तलाक लेंगे पति प्रतीक यादव,

0
Advertisements
Advertisements

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश की राजनीति के सबसे रसूखदार परिवार कहा जाने वाला मुलायम सिंह यादव के परिवार में हलचल मची हुई है। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और भाजपा नेता अपर्णा यादव के वैवाहिक जीवन में दरार आ गई है। अपर्णा और उनके पति प्रतीक यादव के बीच रिश्ते अब तलाक की दहलीज तक पहुंच चुके हैं। प्रतीक यादव ने अपर्णा पर परिवार तोड़ने समेत कई आरोप लगाते हुए अलग होने का ऐलान कर दिया है। सोमवार की सुबह प्रतीक ने अपर्णा यादव से जल्द ही तलाक लेने की घोषणा भी इंटाग्राम पर कर दी। अपर्णा यादव की फोटो के साथ प्रतीक ने उन्हें स्वार्थी (Selfish) और परिवार को तोड़ने वाली (Family Destroyer) भी लिखा है।प्रतीक ने इंटाग्राम पर लिखा कि मैं जितनी जल्दी हो सके इस स्वार्थी महिला से तलाक लेने जा रहा हूँ। उसने मेरे पारिवारिक रिश्तों को बर्बाद कर दिया। यह केवल मशहूर और प्रभावशाली बनना चाहती है। अभी मैं बहुत खराब मानसिक स्थिति में हूँ और अपर्णा को इसकी कोई परवाह नहीं है, क्योंकि वह केवल अपने बारे में सोचती है। मैंने कभी इतनी बुरी इंसान नहीं देखी और मैं बदकिस्मत था कि मेरी शादी अपर्णा से हुई। वहीं अपर्णा ने केवल इतना कहा कि कोई विवाद नहीं है। किसी ने उनका एकाउंट हैककर लिया है।प्रतीक ने इंटाग्राम पर लिखा कि मैं जितनी जल्दी हो सके इस स्वार्थी महिला से तलाक लेने जा रहा हूँ। उसने मेरे पारिवारिक रिश्तों को बर्बाद कर दिया। यह केवल मशहूर और प्रभावशाली बनना चाहती है। अभी मैं बहुत खराब मानसिक स्थिति में हूँ और अपर्णा को इसकी कोई परवाह नहीं है, क्योंकि वह केवल अपने बारे में सोचती है। मैंने कभी इतनी बुरी इंसान नहीं देखी और मैं बदकिस्मत था कि मेरी शादी अपर्णा से हुई।अपर्णा और प्रतीक की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं थी। दोनों करीब 10 साल तक रिलेशनशिप में रहे और फिर 2011 में भव्य समारोह के बीच शादी के बंधन में बंधे थे। प्रतीक यादव राजनीति से दूर पेशे से बड़े व्यवसायी और फिटनेस फ्रीक माने जाते हैं। इतने वर्षों के साथ के बाद अचानक आई तलाक की खबरों ने समर्थकों को हैरान कर दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed