हार्ट अटैक से हुई मौत, नोएडा में जान गंवाने वाले इंजीनियर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नोएडा : ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 150 में हुए एक दर्दनाक हादसे में 27 साल सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि युवराज की मौत दम घुटने और हार्ट अटैक (कार्डियक अरेस्ट) के कारण हुई थी। यह हादसा 17 जनवरी की सुबह घने कोहरे के दौरान हुआ, जब युवराज की कार अनियंत्रित होकर एक निर्माणाधीन इमारत के लिए खोदे गए लगभग 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। यह गड्ढा पानी से भरा हुआ था और नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाले के पास स्थित था।इंजीनियर युवराज मेहता की मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। ऐसा पुलिस सूत्रों का कहना है। दर असल शुक्रवार रात कड़ाके की सर्दी थी। बेसमेंट मेें भरा पानी भी बर्फ सामान ठंडा था। ऐसे में ठंडे पानी में भीगने के बाद उसकी हालत लगातार खराब होती गई। दो घंटे तक वह पानी के बीच में खड़ी कार पर खुद को बचाए जाने की उम्मीद लगाए रहा। मदद में देरी होने से उसकी उम्मीद टूटने लगी, आशंका है कि घबराहट में कार्डियक अरेस्ट के कारण मौत हो गई थी।युवराज मेहता की मौत को लेकर आसपास के रहने वाले आक्रोषित हैं। रविवार को भी घटना स्थल पर सुबह से शाम तक भीड़ जुटी रही। हर कोई आने-जाने वाला रुक कर सिस्टम को कोसते दिखा। हर जुबां पर एक ही बात थी कि दो घंटे युवक कार पर मदद की गुहार लगाता रहा। यही बोल रहा था कि विभिन्न विभागों के अफसर कर्मी सिर्फ हवाहवाई प्रयास करते रहे। यदि ठोस कदम उठाते तो युवराज की जान बच सकती थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed