ट्रेनों की लेटलतीफी पर बढ़ा बवाल, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

0
Advertisements

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी को लेकर रेल यात्री संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। मंगलवार को समिति के संयोजक शिवशंकर सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एरिया मैनेजर को चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

समिति ने बताया कि आने वाले दिनों में हस्ताक्षर अभियान चलाकर अधिक से अधिक यात्रियों को जोड़ा जाएगा और स्टेशन परिसर में जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। आरोप लगाया गया कि मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने के कारण यात्री ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है, जिससे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। 7 अप्रैल को भी हजारों यात्रियों ने धरना देकर चेतावनी दी थी, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ, जिससे यात्रियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

About The Author

See also  दुर्गा-काली पूजा में पर्यावरण अनुकूल विसर्जन की अपील, पंजीकृत मूर्तिकार और पूर्व अनुमति अनिवार्य

Thanks for your Feedback!

You may have missed