शिक्षकों की गुणवत्ता पर बड़ा कदम, राज्यभर में होगा आकलन और परीक्षा

0
Advertisements

जमशेदपुर : राज्य में स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने टीचर नीड्स असेसमेंट (TNA) राउंड-3 का कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत शिक्षकों की शैक्षणिक क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा, ताकि उनकी प्रशिक्षण जरूरतों की पहचान कर उन्हें उपयुक्त प्रशिक्षण से जोड़ा जा सके।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस चरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 22 अप्रैल से शुरू होकर 5 मई तक चलेगा, जबकि परीक्षा 12, 13 और 14 मई को दो पालियों में आयोजित होगी। प्रत्येक पाली में 60 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा से पहले ओरिएंटेशन भी होगा। पिछले 6–8 महीनों में नियुक्त करीब 10 हजार शिक्षकों के लिए इसमें शामिल होना अनिवार्य किया गया है।

इस आकलन में सरकारी स्कूलों के शिक्षक, पारा शिक्षक, सहायक आचार्य और विभिन्न आवासीय विद्यालयों के शिक्षक शामिल होंगे। सभी जिलों को निर्देश दिया गया है कि शिक्षकों का डेटा सत्यापन समय पर पूरा करें और पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि पूरे शिक्षा तंत्र का व्यापक मूल्यांकन किया जा सके.

About The Author

See also  दिहाड़ी मजदूर की बेटी ज्योति ने तीसरे प्रयास में नीट-2026 किया पास, मेडिकल कॉलेज में दाखिला

Thanks for your Feedback!

You may have missed