खो-खो खिलाड़ियों का बड़ा ट्रायल, प्रदर्शन के आधार पर हुई ग्रेडिंग

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान में मंगलवार को कोल्हान प्रमंडल के खो-खो खिलाड़ियों के लिए ग्रेडिंग ट्रायल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम झारखंड खो-खो एसोसिएशन और पूर्वी सिंहभूम जिला खो-खो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ, जिसमें तीनों जिलों से करीब 90 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों के खेल कौशल, अनुशासन, फुर्ती और तकनीकी समझ का बारीकी से मूल्यांकन किया गया। इसी आधार पर सभी प्रतिभागियों को ग्रेड दिया गया। राज्य सचिव संतोष कुमार ने बताया कि पूरे झारखंड में यह ग्रेडिंग प्रक्रिया चल रही है और भविष्य में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों की भागीदारी इसी ग्रेडिंग के अनुसार तय होगी। मौके पर कई खेल पदाधिकारी और प्रशिक्षक भी मौजूद रहे.

See also  टाटा स्टील ने पी एन बोस की 171वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

Thanks for your Feedback!

You may have missed