तूफान बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, चीख-पुकार के बीच कई यात्री घायल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला-खरसावां : ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सिल्ली-रांगामाटी सड़क मार्ग स्थित तूता मोड़ के पास गुरुवार को सवारियों से भरी तूफान बस और ईंट लदे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और कई लोग हल्के रूप से घायल हो गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार तूफान बस टाटा से तिरुलडीह चौड़ा की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक रामगढ़ से रांगामाटी की तरफ जा रहा था। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए। आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सड़क पर दोनों वाहन फंस जाने से लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर ईचागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।घटना के बाद बस में रखे कुछ सामान गायब होने की भी बात सामने आई है। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है।

About The Author

See also  टेल्को थाना के औचक निरीक्षण में एसएसपी सख्त, अवैध कारोबार और अपराध पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Thanks for your Feedback!

You may have missed