दिनारा में नकली टाटा नमक और हार्पिक फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो महिलाएं गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

0
Advertisements
Advertisements

दिनारा / बिहार :- इन दिनों बाजार में नकली सामानों की बाढ़ से आम उपभोक्ता ठगा जा रहा है। इसी कड़ी में दिनारा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली टाटा नमक और हार्पिक टॉयलेट क्लीनर बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। सोमवार देर शाम नेशनल हाइवे-319 स्थित एक मकान में छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में नकली सामान, पैकिंग सामग्री और मशीनें बरामद की हैं।प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष समीर कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली के लक्ष्मी नगर थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी हरि किशोर पंडित के पुत्र अजय पंडित के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में खुलासा हुआ है कि मौके से 18 बोरियों में भरा लोकल नमक (प्रत्येक बोरी में 25 पीस), टाटा कंपनी के रैपर में पैक किया गया 500 पीस नकली नमक तथा पैकिंग मशीन बरामद की गई है।वहीं दूसरी प्राथमिकी मुम्बई के पातेहार रोड, जाला सोपरा निवासी सुधीर झा के पुत्र शीतल झा के बयान पर दर्ज की गई है, जिसमें अवैध रूप से बाजार में बेचने के लिए तैयार किए जा रहे नकली हार्पिक टॉयलेट क्लीनर का खुलासा हुआ है। पुलिस ने छापेमारी में 500 पीस खाली बोतल, 3395 हार्पिक कंपनी के स्टीकर और हार्पिक बनाने में प्रयुक्त लिक्विड केमिकल मटेरियल बरामद किया है।छापेमारी के दौरान मौके पर पैकिंग करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार महिलाओं में नासरीगंज थाना क्षेत्र के अमियावर निवासी पंकज सिंह की पत्नी आनंदी कुमारी तथा दिनारा थाना क्षेत्र के पड़रिया निवासी ददन सिंह की पत्नी सीमा देवी शामिल हैं। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि इस पूरे अवैध धंधे का संचालन उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी परशुराम चौरसिया का पुत्र रवि चौरसिया करता है, जो फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। यह अवैध फैक्ट्री नेशनल हाइवे-319 पर स्थित रविन्द्र सिंह के पुत्र अप्पू कुमार के मकान में संचालित की जा रही थी।थानाध्यक्ष ने बताया कि सेल्स डिपार्टमेंट को जब यह सूचना मिली कि दिनारा और आसपास के क्षेत्रों में नामी कंपनियों के नमक की बिक्री अचानक क्यों घट गई है, तब पिछले 15 दिनों से निगरानी रखी जा रही थी। जांच में खुलासा हुआ कि लोकल नमक को टाटा कंपनी के रैपर में पैक कर बाजार में धड़ल्ले से बेचा जा रहा था।पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। नकली सामान के इस गोरखधंधे से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी जल्द होने की संभावना है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed