रोहतास में फर्जी दुल्हन गिरोह का भंडाफोड़ रोहतास पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार, शादी के बाद फरार हुई दुल्हन, राजस्थान के युवक से हुई थी कोर्ट मैरिज

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

बिहार/ रोहतास:– रोहतास पुलिस ने फर्जी शादी के माध्यम से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।जानकारी के अनुसार, इस प्रकार की फर्जी शादियों की सूचनाएं पुलिस को पिछले कई दिनों से मिल रही थीं। सासाराम थाना क्षेत्र में भी इससे जुड़े दो मामले पूर्व में दर्ज कराए जा चुके थे। ताजा मामला राजस्थान के जालोर जिले के ढाणी निवासी हरचंद राम द्वारा नौहट्टा थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के बाद सामने आया।पीड़ित ने बताया कि 27 फरवरी को उसकी शादी सासाराम कोर्ट में अंजली नामक युवती से कराई गई। शादी के बाद उसे बरांव ले जाया गया, जहां विभिन्न बहानों से उससे करीब तीन लाख रुपये वसूल लिए गए। प्राथमिकी के अनुसार, बरांव स्कूल के पास सरोज देवी को 15 हजार रुपये नकद दिए गए, जबकि दीपक कुमार को 40 हजार और मनीष कुमार को 20 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। इसके बाद सरोज देवी को पुनः 70 हजार रुपये नकद दिए गए।पीड़ित के अनुसार, पत्नी सासाराम रेलवे स्टेशन पर बाथरूम जाने के बहाने गई और वहां से बाइक पर सवार होकर फरार हो गई। पीड़ित ने बताया कि दुल्हन को नौहट्टा थाना क्षेत्र के भदारा गांव के तुलसी साह की पुत्री बताया गया था, जो जांच में गलत निकला।नौहट्टा थानाध्यक्ष दीवाकर कुमार ने बताया कि आरोपी पक्ष द्वारा गलत पहचान बताकर युवक को धोखा दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रोहतास पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें नौहट्टा, नोखा और धर्मपुरा थाना के थानाध्यक्षों को शामिल किया गया।पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में बताया कि टीम ने कार्रवाई करते हुए सरोजनी देवी, पति किसान चौधरी, ग्राम शीसारित, थाना धर्मपुरा को गिरफ्तार किया। वहीं दुल्हन बनी अंजली कुमारी, पिता सुभाष बैठा, ग्राम कारवांदिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वे ऐसे लोगों को निशाना बनाते थे, जिनकी शादी उम्र अधिक होने या अन्य कारणों से नहीं हो पाती थी। गिरोह फर्जी तरीके से शादी कर मोटी रकम ऐंठने के बाद फरार हो जाता था।सरोज देवी की निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। फिलहाल इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed