गुजरात: सूरत की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग,


गुजरात: गुजरात में सूरत के पलसाना इलाके के मखिगा गांव में स्थित श्री बालाजी केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. यह घटना आज सुबह की बताई जा रही है, जहां अचानक फैक्ट्री से ऊंची लपटें उठने लगीं. केमिकल फैक्ट्री होने की वजह से आग ने बहुत कम वक्त में विकराल रूप धारण कर लिया है. दमकल विभाग की दस से ज्यादा गाड़ियां घटनास्थल पर आग बुझाने के लिए पहुंचीं. फिलहाल इस हादसे में किसी की जान जाने या घायल होने की कोई जानकारी नहीं मिली हैहादसा पलसाना के मखिगा गांव स्थित ‘श्री बालाजी केमिकल’ फैक्ट्री में हुआ है. चश्मदीदों के मुताबिक, आग इतनी भयानक थी कि इसकी लपटें दूर-दूर से देखी जा सकती थीं.

फैक्ट्री के भीतर भारी मात्रा में ज्वलनशील केमिकल मौजूद था, इसलिए आग ने बहुत तेजी से पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया. आग को देखते हुए दमकल विभाग ने अतिरिक्त संसाधनों को काम पर लगाया है.हादसे में किसी की जान जाने या घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है। वहीं आग लगने के कारणों का भी फिलहाल पता नहीं चला पाया है। लेकिन आग इतनी भीषण है कि आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। एहतियात के तौर पर पास वाली सभी फैक्ट्रियों को खाली कराया गया है। फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर फैक्ट्री के आस पास सब सील कर दिया है। दमकल विभाग का कहना है कि रसायनों की मौजूदगी के कारण आग बुझाने में समय लग सकता है।ग्रामीणों और चश्मदीदों का कहना है कि उन्होंने फैक्ट्री से अचानक धुआं उठता देखा और कुछ ही देर में धमाकों के साथ लपटें दिखने लगीं। अभी फायर ऑपरेशन जारी है और अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हादसे की जांच की जाएगी कि कहीं सुरक्षा नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ।



