छापेमारी में बाइक चोरगिरोह का खुलासा, चोरी के बाइक के साथ दो गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela: आदित्यपुर पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को चोरी के मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है. बीती रात एसपी मुकेश कुमार लुणायत के आदेशानुसार अपराध नियंत्रण और अवैध हथियार, मादक पदार्थ की खरीद बिक्री एवं संपति मूलक अपराधों की रोकथाम हेतु छापामारी अभियान चलाया गया था.
इस अभियान के तहत आदित्यपुर थाना की टीम ने दो व्यक्तियों को चोरी के मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि महतो उर्फ पतली और सुरज सोय उर्फ डाकु के रूप में हुई है. रवि महतो उर्फ पतली की उम्र 19 वर्ष है और वह बारीजोड़ी, थाना राजनगर का रहने वाला है. वर्तमान में वह सालडीह बस्ती नीचे टोला नियर एल.आई. सी. कॉलोनी, थाना आदित्यपुर में रहता था.
जबकि सुरज सोय उर्फ डाकु की उम्र 23 वर्ष है और वह इन्द्रकाटा, थाना चक्रधरपुर जिला पश्चिमी सिंहभूम का रहने वाला है. वर्तमान में वह एल.आई. सी कॉलोनी के नीचे (घासी राम की घर में भाड़ेदार), थाना आदित्यपुर में रहता था. पकड़े गए आरोपियों के पास से चार चोरी के मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं. इन मोटरसाइकिलों की पहचान हिरो होण्डा मोटरसाइकिल नं0-JH22H-2704, एक बिना नम्बर प्लेट का काला रंग स्पेलेण्डर प्लान्स चेचिस नं0-MBLHAW172NHJ18636, एक बिना नम्बर प्लेट का काला रंग का स्पेलेण्डर प्लस चेचिस नं0-MBLHAW123MHB10604 और काला रंग का स्पेलेण्डर प्लस पंजी सं0-JH01EH-6384000, चेचिस नं0-MBLHAW122MHB77393 के रूप में हुई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed