आदित्यपुर के 35 लोगों ने 2012 में एसडी कंस्ट्रक्शन को 1 लाख 25 हजार 800 वर्गफीट जमीन डवलप करने को दिया, अब तक काम शुरू नहीं, दिया धरना-प्रदर्शन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela : आदित्यपुर के 35 वरिष्ठ लोगों ने 2012 में एसडी कंस्ट्रक्शन को सतबहिनी आदित्यपुर में खरीदी गई सीएनटी फ्री 1 लाख 25 हजार 800 वर्गफीट जमीन डवलप करने को दिया था. जिसे एसडी कंस्ट्रक्शन को अप्रैल 2025 तक डवलप कर हैंडओवर करना था. लेकिन 13 साल बीत जाने के बावजूद बिल्डर ने जमीन पर काम तक शुरू नहीं की है. इस बात से नाराज अब्दुल बारी सहकारी गृह निर्माण समिति के सदस्यों ने आज पूर्वी सिंहभूम डीसी के एनओसी के बाद एसडी कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर प्रभाकर सिंह के आवास पर शांति पूर्वक धरना-प्रदर्शन किया है. बता दें कि इस गृह निर्माण समिति में कुल 35 मेंबर हैं जो इस जमीन को खरीदकर सोसाइटी के गठन किया था और इस 125800 स्क्वायर फीट जमीन को कन्वर्जन पर डवलप करने के लिए एसडी कंस्ट्रक्शन के साथ इकरारनामा बनाकर सौंपा था.
बिल्डर के वादाखिलाफी के विरुद्ध आज सोसायटी के लोगों ने विरोध स्वरूप उनके आवासीय कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया है. इस प्रदर्शन में सोसायटी के सदस्य कृष्ण गोपाल पिंटू, मनोज कुमार, प्रिय रंजन कुमार, मधेश मिश्रा, नरेंद्र कुमार, धनंजय कुमार, अवनी कुमार सिंह, एसएन शर्मा, मालती देवी, जनार्दन शर्मा, अरुण कुमार सिंह, आरएन शर्मा, फुलकुंवर देवी आदि शामिल थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  पर्यावरण बचाने की बड़ी पहल, नए सोलर प्लांट से हर साल 3375 टन कार्बन उत्सर्जन होगा कम

Thanks for your Feedback!