रिश्वत लेते ही महिला थाना प्रभारी पर कार्रवाई, ACB ने रंगेहाथ दबोचा

Advertisements
Advertisements
Advertisements

खूंटी : भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) सह महिला थाना प्रभारी सुलेखा कुमारी सपना को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता हुरलुंग निवासी श्याम कुमार ने आरोप लगाया था कि उनके खिलाफ दर्ज एएचटीयू थाना कांड संख्या-06/2025 में राहत देने और जांच में सहयोग के बदले थाना प्रभारी ने 4.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। सत्यापन के बाद पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये देने की योजना बनाई गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

शिकायत सही पाए जाने पर ACB ने 29 जुलाई 2026 को रांची ACB थाना कांड संख्या-15/26 दर्ज कर विशेष ट्रैप टीम गठित की। पूर्व निर्धारित योजना के तहत जैसे ही शिकायतकर्ता ने 50 हजार रुपये दिए और थाना प्रभारी ने रकम स्वीकार की, ACB ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पूछताछ जारी है और दस्तावेजों समेत अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

About The Author

See also  20 से ज्यादा माओवादी करेंगे सरेंडर, बड़े इनामी कमांडरों के फैसले से हलचल

You may have missed