शानदार जीत के साथ टाटा स्टील का दमदार प्रदर्शन, ग्रामीण फुटबॉल अकादमी को दी शिकस्त
Advertisements

Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : जेएसए प्रीमियर डिवीजन फुटबॉल लीग के मुकाबले में टाटा स्टील की टीम ने ग्रामीण फुटबॉल अकादमी को 3-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच में टाटा स्टील की ओर से विक्रम किस्कू, विकास नायक और आसमान हेंब्रम ने एक-एक गोल दागा, जबकि ग्रामीण फुटबॉल अकादमी के लिए चरण सिंह ने एकमात्र गोल किया।
Advertisements

मुकाबले के दौरान टाटा स्टील के बासेत हांसदा और ग्रामीण फुटबॉल अकादमी के सतनाम सिंह को रेफरी ने पीला कार्ड दिखाया। वहीं, लीग का अगला मुकाबला 17 जून को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टाटा मोटर्स और नरवा पहाड़ की टीमों के बीच खेला जाएगा।


