जेआरडी टाटा को खिलाड़ियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, याद किए प्रेरणा देने वाले आदर्श
Advertisements

Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : जेआरडी टाटा की जयंती के अवसर पर शहर के फुटबॉल खिलाड़ियों और खेल जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके योगदान, दूरदर्शी नेतृत्व और खेलों के विकास में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया गया। खिलाड़ियों ने कहा कि जेआरडी टाटा के आदर्श आज भी नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।कार्यक्रम में मौजूद खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने उनके बताए मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि जेआरडी टाटा की सोच और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की विरासत ने देश में अनेक प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।
Advertisements



