32,388 शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, अभ्यर्थियों के लिए बड़ा ऐलान



बांका : बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि चौथे चरण की शिक्षक भर्ती (TRE-4) के तहत 32,388 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसके लिए अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी गई है। विद्यालयों में शिक्षकों की असमान संख्या को संतुलित करने के लिए पहले युक्तिकरण (रैशनलाइजेशन) किया गया और सभी स्कूलों से रिक्त पदों का विवरण जुटाने के बाद भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।


शिक्षा मंत्री ने अभ्यर्थियों से पूरी लगन के साथ परीक्षा की तैयारी करने की अपील की और भरोसा दिलाया कि सरकार समयबद्ध तरीके से भर्ती पूरी करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में छात्रों को जेईई, नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोटा जैसी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए विशेषज्ञ शिक्षकों की लाइव क्लास, डिजिटल प्लेटफॉर्म और विशेष ऐप की व्यवस्था होगी। साथ ही, वर्तमान 551 आदर्श विद्यालयों के अलावा 142 नए आदर्श विद्यालय भी शुरू किए जाएंगे।


